Pamgarh : झपकी के बाद पलटी पिकअप, एक की मौत दो घायल

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज तड़के पिक अप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जो 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ निवासी शत्रुघ्न साहू की पिकअप में सब्जी लेने बिलासपुर मंडी रात 10:30 बजे निकले थे। पिकअप में शत्रुघ्न साहू के अलावा चालक तुकाराम और मृतक टीकाराम भी बैठा था। रात लगभग 1:00 बजे वे वे मेहंदी पहुंचे थे की चालक तुकाराम को झपकी आ गई जिससे पिक अप अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 112 की मदद से सभी घायलों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत टीकाराम को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल को बिलासपुर रिफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

See also  छत्तीगगढ के राजभवन के 3 कर्मचारी मिले संक्रमित