Bilaspur : मामला संदिग्ध : फांसी पर झूलता मिला 12 साल के बच्चे का शव

JJohar36garh News|न्यायधानी बिलासपुर के तेलीपारा के खंडहरनुमा मकान में एक 12 साल के बच्चे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. यह हत्या है या आत्महत्या, अभी तक पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि बच्चा नशे की लत थी. कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक कतियापारा में रहने वाला 12 साल के नाबालिग कबाड़ बीनने का काम करता था. सुलोशन, बोनफिक्स जैसी चीजों के नशे का आदी था. बीते 31 अगस्त से वह घर से लापता था. आज सुबह तेलीपारा पुराने शंकर दाल मिल से लगे नाला रोड़ के पास खंडहर में नाबालिग की फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अफसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट पहुंचे. घटना स्थल के निरीक्षण के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने इसे हैंगिंग का केस बताया है. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स रवाना किया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा.

See also  WHO warns of oral disease: Top health stories this week