JJohar36garh News|सूरजपुर जिले के सुखदेवपुर में बस दुर्घटना का बड़ा हादसा हो गया है। जहा बस सवार 50 से ज्यादा लोग घायल हुए है। SECL भटगांव की बस सुखदेवपुर के नाले में गिर गई हैं।
भटगांव महान 2 और जगन्नाथपुर कोल माइंस के लिए लगभग 50 SECL के कर्मचारी बस से डियूटी जा रहे थे इसी बीच खड़गवा चौकी अंतर्गत सुखदेवपुर के पास नाले में पुल से टकराते हुए बस नाले में जा गिरी। बस में सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर भटगांव SECL के अस्पताल पहुंचाया गया है वहीं लगभग सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया है जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है बताया जा रकह है कि इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई है।
मृतक बसन्त लाल बरोधी गांव निवासी महान टू खदान में था कार्यरत। बताया जा रहा है कि अब भी 38 घायलों का उपचार जारी।
घटना के बाद क्षेत्र के श्रमिक नेता बेहद आक्रोशित है और बस प्रबंधन पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे है,वही मौके पर पहुची भटगांव पुलिस ने मामले की जांच करने की बात करते नजर आए।
घटना सुबह लगभग 9:00 बजे की बताई जा रही है. एसईसीएल की बस कर्मचारियों को लेकर महान-टू-खदान (great to mine) जा रही थी. इसी दौरान सुखदेवपुर नदी (Sukhdevpur River) के पास से गुजरते समय अनियंत्रित हो गई और लगभग 40 फीट गहरी नीचे नदी में गिर गई. मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से एसईसीएल कर्मचारियों का रेस्क्यू (rescue) किया.
निजी वाहन और एंबुलेंस (Ambulances) से घायलों काे भटगांव एसईसीएल अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. 8 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मौके पर एसईसीएल टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई है. शुरुआती जांच में बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है. इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ है.
