शक्ति के मोबाइल दुकान में हुई उठाईगिरी के आरोपी गिरफ्तार, घूमघूम चूड़ी बेचने का करते थे काम

JJohar36garh News|जांजगीर जिले के शक्ति शहर के व्यस्ततम एवं हृदय स्थल नवधा चौक में स्थित मोबाइल दुकान से 15 सितंबर की शाम मोबाइल व्यापारी के थैले में रखे 178000 रुपए की उठाई गिरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी गलियों में घूमघूम कर चूड़ी बेचने का काम करने वाले हैं| वे चोरी करने की नियत से ही क्षेत्र में घूम रहे थे | जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया |

पुलिस ने सीसी टीवी कैमरा के आधार तफ्तीश शुरू की और आरोपियों को जिला बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द से गिरफ्तार किया है|  उनके पास से पुलिस उठाईगिरी के पैसे और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर लिया है | पुलिस आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है |

पकड़े गए आरोपी मूलतः मध्यप्रदेश के जिला सागर थाना खिमलाशा के ग्राम पथरिया के रहने वाले हैं | इनका काम गलियों में घूमघूम कर चूड़ी बेचना है| 15-20 दिनों से इन्होने अपना डेरा जिला बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में लगाया हुआ है|  पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे और उप निरीक्षक नवीन पटेल की सयुंक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की |  पकड़े गए आरोपियों में साजन मोंगिया उम्र 19, तेजभान मोंगिया उम्र 19 और सुबीन मोंगिया 21 साल है |

See also  श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा

आरोपियों ने बताया की घटना के दिन वे चोरी की नियत से ही अपने डेरा से शक्ति पहुंचे थे | वहां वे एक जगह बाइक को खड़ा कर चोरी की नियत से इधर-उधर गलियों में घूम रहे थे | इसी दौरान उनकी नजर पैसे गिनते हुए मोबाइल व्यापारी पर पड़ी | साजन और तेजभान दुकान के अंदर पहुंचे जबकि सुबीन दुकान के बाहर निगरानी कर रहा था | तेजभान ईयर फ़ोन के बहाने दुकानदार को अपने बातों में उलझाए रखा और साजन व्यापारी के बेग से पैसे पार दिया |  जब व्यापारी को बेग का चैन खुला मिला तो दोनों वहां से भाग निकले| ब्यापारी और दुकान का कर्मचारी ने उसे काफी दूर तक पीछा किए, लेकिन पकड़ नहीं पाए| दोनों बाइक रखने वाली जगह पर पहुंचे जहां सुबिन बाइक लेकर तैयार था| तीनों बाइक से वापस अपने डेरा आ गए और पैसा आपस में बाँट लिए |

आपको बता दें की घटना के बाद राम नरेश कश्यप पिता स्व. नेतराम कश्यप उम्र 38 वर्ष निवासी पकरिया (झूलन) ग्राम- मूलमुला  जो कि प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में केमिस्ट के पद पर पदस्थ है, एवं पार्ट टाइम घूम- घूम कर आसपास के क्षेत्र में मोबाइल दुकानों में मोबाइल का ऑर्डर लेकर डिलीवरी का कार्य करता है। 16 सितंबर को उसने पुलिस को बताया की रामनरेश ने 16 सितंबर को शक्ति थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 15 सितंबर को शक्ति के मयंक मोबाइल दुकान में मोबाइल वितरण करने आया हुआ था, तथा उसने मोबाइल विक्रय कर मयंक मोबाइल के मालिक मयंक क्षत्रिय के द्वारा दिए गए ₹178000/- का पेमेंट प्राप्त किया, जिसको उसने दुकान के अंदर में स्थित टेबल में बैठकर राशि को गिना एवं बैग में भरकर उसके चैन को बंद कर दिया एवं बैग को वही बगल में टेबल पर रखकर विक्रय किए गए मोबाइल का हिसाब किताब मोबाइल से व्हाट्सएप पर भेज रहा था, उसी समय तकरीबन 3:30 में अज्ञात चोर द्वारा उसके बैग के अंदर रखे उक्त रकम को बैग से निकाल कर ले गया | कुछ समय बाद राम नरेश ने बैग को देखा तो बैग का चैन खुला हुआ था एवं बैग के अंदर रखें उक्त रकम ₹178000 नहीं था| उसने दुकान से बाहर निकल कर देखा तो दो लोग उसे देखकर भागने लगे, तब ब्यापारी एवं दुकान के कर्मचारी उसको गली में दौड़ाए है, किंतु चोर नहीं मिला एवं वह भाग गया उन दोनों का आसपास पतासाजी किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला|  यह पूरा घटना क्रम दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉड हो गया था |

See also  CG : होली के जश्न के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत, बहन गंभीर रूप से घायल