Janjgir : लापता महिला की नग्न अवस्था में मिली सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के अकलतरा में सोमवार को एक महिला की नग्न स्थिति में लाश मिली है। शव पूरी तरह से सड़ गया था | डॉक्टरों की टीम ने मौके पर ही पोस्टमार्डम किया | पुलिस ने परिजनों की मदद से घटना स्थल पर ही महिला का दफन किया गया | महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई| मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटवार से सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची| महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई| शव पूरी तरह से सड़ चूका था शव पर कीड़े बिलबिला रहे थे | देखने से शव दो-तीन दिन पुरानी लग रही थी | परिजनों को सूचना दी गई | परिजनों के पहुंचने के बाद मौके पर ही डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्डम किया| साथ ही वही उसका अंतिम संस्कार किया गया |

See also  नक्सल समर्पण पर बघेल की तारीफ: अरुण साव ने मांगी पार्टी की स्पष्टता, लगाया तंज

शव को देखने के बाद कई सारे सवाल सामने आ रहे हैं | महिला पूरी तरह से नग्न अवस्था में थी, जिससे दुष्कर्म  हत्या की आशंका जताई जा रही है | फिलहाल महिला के मौत की सही जानकारी पोस्टमार्डम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा|

मिली जानकारी के अनुसार झाड़ियों के किनारे ही एक बैग और साड़ी पड़ी हुई थी। बैग में आधार कार्ड सहित अन्य सामान था। आधार कार्ड से महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती गांव निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई है। जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला 4 दिन से लापता थी।

पुलिस को बैग से अकलतरा थाने में 29 जुलाई को की गई शिकायत की कॉपी भी मिली है। इसमें राजकुमारी खरे ने कहा है कि 10 जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी। इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद इसके गांव के ही सेवक राम व उसके परिवार के सदस्यों ने घर में आकर गाली-गलौज और छोटे बेटे धनेश से मारपीट का प्रयास किया। कहा कि उनके खिलाफ क्यों शिकायत की है। साथ ही धमकी दी कि एफआईआर वापस नहीं ली तो बहुत बुरा होगा।

See also  CG : तालाब में तैरती मिली दादी समेत 3 मासूमों की लाश, दादी नाती और नतनिन सभी पुटु लेने निकले थे घर से

महिला के पति की करीब 2-3 साल पहले मौत हो चुकी है। परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि मृतिका एक माह से अपने बड़े बेटे मनबोध खरे के पास बिलासपुर में रह रही थी| चार दिवस पूर्व ही वह अपनी बहन महाराणा प्रताप नगर बिलासपुर समुंद बाई के घर से अकलतरा जा रही हूं कहकर निकली थी| जिसके बाद महिला का शव पकरिया (झूलन)  से लगे नवागांव नहर के पास मिली|