Janjgir : महंगी कार में गांजे की तस्करी, 1 लाख 30 हजार का गांजा जप्त

JJohar36garh News|पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए गांजा तस्कर आज कल महंगी कार का उपयोग कर रहे हैं|  वीआईपी कार होने की वजह से आमतौर पर कोई शक नहीं करता जिसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं|  जांजगीर जिला के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने सफेद कलर की होंडा सिटी कार को रुकवा कर तलाशी ली जिसमें 26 किलो से अधिक गांजा बरामद की गई|  पुलिस ने तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी सुशांत सागर  पिता राम सागर 27 वर्ष निवासी कलिंदर थाना रैराखोल जिला संबलपुर ओड़ीसा एवम दूसर शांतनु बेहरा पिता त्रिनाथ बेहरा 24 वर्ष निवासी सहजबहल ऑस्कपली अंगुल ओड़ीसा है | इनके कब्जे से 26,32 kg मादक पदार्थ गांजा कीमती 130000 रुपये का एवं हौंडा सिटी कार कीमती 500000रुपये का जप्त किया है | दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रडिमांड पर भेजा दिया है|

See also  लगातार वर्षा से गंगरेल बांध का जलस्तर बढ़ा, महानदी किनारे रहने वाले ग्रामों को सतर्क रहने की अपील