Pamgarh : डूबने से मासूम की मौत, खेलते हुए पहुंची नहर के पास

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के पामगढ़ में खेलने के दौरान एक मासूम नहर में डूब गई| परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है | घटना पामगढ़ थाना की है|

मिली जानकारी के अनुसार घटना पामगढ़ से लगे ग्राम पंचायत कुटराबोड़ की है |  दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच बच्चों द्वारा आवाज सुनाई दी की एक बच्ची पीलियारी नहर में बह रही है| जिसे गांव के ही सोहन बंजारे ने सुना वह नहर के पास पहुंचा तो बच्ची पानी में बह रही थी, जिसे वह बाहर निकाला इतने में बच्ची के परिजन मौके पर पहुंच गए| वे तत्काल बच्ची को लेकर पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे| जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|

दरअसल दगोरी (बिल्हा) बिलासपुर की रहने वाली लक्ष्मी मानिकपुरी भाई दूज पर अपने मायके कैलाश मानिकपुरी के घर आई थी|  आज दोपहर उसकी एक साल की बेटी साक्षी घर के आँगन में खेल रही थी| इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रहे पीलियारी नहर के पास पहुंच गयी | खेलते खेलते वह नहर में गिर गई और बहने लगी, जिसे मोहल्ले के कुछ छोटे-छोटे बच्चों ने आवाज़ लगाई थी |

See also  रेत का अवैध परिवहन में लगे 8 ट्रैक्टर जब्त