Pamgarh : राशन कार्ड से चांवल मिलना बंद, दुरुस्त कराने हितग्राहियों को लगवा रहे जिला के चक्कर, वापस ब्लॉक भेज रहे जिला के अधिकारी

JJohar36garh News|(Basant Khare)जांजगीर जिला पामगढ़ के गरीब किसानों का राशन कार्ड किसी कारण से इस माह बंद कर दिया गया है | जिसे सुधरवाने के लिए ब्लॉक और जिला के अधिकारियों द्वारा चक्कर लगवाया जा रहा है| उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही है| ग्राम से ब्लॉक, ब्लॉक से जिला और जिला से फिर ब्लॉक भेजा जा रहा है | वापस आने पर परेशान महिलाओं को कार्यालय बंद मिला |  राशन के आभाव में उनके परिवार के सामने भूखे मरने की नौबत आ गयी है |

दरअसल ग्राम पंचायत बारगांव के कुछ ग्रामीणों का राशन इस माह नहीं मिला है|  उचित मूल्य की दुकान में उन्हें राशन कार्ड लोड नहीं ले रहा है कहकर राशन देने से मना कर दिया|  राशन कार्ड को सुधरवाने के लिए उन्हें ब्लॉक का रास्ता दिखा दिया | राशन कार्ड को सुधरवाने महिलाएं सोमवार को ब्लॉक के फ़ूड अधिकारी मनीषा कश्यप के पास पहुंची|  जहां से उन्हें जिला कार्यालय में वर्षा नेताम के पास सुधार कार्य होने की बात कहकर भेज दिया|  मंगलवार को सभी ग्रामीण राशन कार्ड लेकर कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य अधिकारी वर्षा नेताम के पास पहुंचे लेकिन वहां उनका समाधान करने के बजाए उन्हें वापस ब्लॉक भेज दिया गया|  जब वे वापस ब्लॉक अधिकारी मनीषा कश्यप के पास पहुंचे तो उनका दफ्तर बंद मिला|  जिससे वे अपने आप को छला महसूस करने लगे|

See also  पत्नी से परेशान पति ने लगाई फांसी लगाकर की खुदकुशी, 3 माह पूर्व हुई थी शादी

उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि आखिर इतने दिनों तक लगातार मिलने वाला राशन एकाएक बंद कैसे होगा|  अब राशन कार्ड कैसे सुधरेगा इसकी चिंता उन्हें सता रही है महिलाओं ने बताया कि राशन नहीं मिलने पर उनके सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी|  उन्हें घर चलाने में परेशानी होगी उनके बच्चे भूखे मर जाएंगे | सामने नवरात्रि, दशहरा और दिवाली है ऐसे में घर में समस्या रहेगी तो कैसे बनेगा| अब अपनी समस्या लेकर किसके पास जाए | राशन किस वजह से नहीं मिल रहा है इसकी सही जानकारी भी नहीं दिया जा रहा है |

बहरहाल इस ग्रामीणों का राशन कार्ड अचानक बंद हो जाना और उचित मूल्य की दुकान में उसका सही कारण नहीं बताया गया, ब्लॉक अधिकारी भी समस्या का समाधान करने के बजाए उन्हें जिला कार्यालय भेज देना और जिला कार्यालय से वापस ब्लॉक भेजा जाना इस बात को स्पष्ट करता है की इन सभी अधिकारियों की मंशा ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की नहीं है| इसलिए इन गरीबों को दफ्तरों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं |

See also  मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन