पामगढ़ : नहर में बहते हुए मिला कॉलेज क्लर्क की लाश, सुबह निकला था कॉलेज के लिए शाम को मिला शव

JJohar36garh News|जांजगीर जिला पामगढ़ के छोटे नहर में सोमवार की शाम एक व्यक्ति की शव बहते हुए मिली ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

थाना पामगढ़ के प्रधान आरक्षक सरोज पाटले ने बताया कि घटना सोमवार के शाम 5 बजे की है। ग्राम भिलौनी निवासी कोटवार मुकेश दिनकर शाम 5 बजे के आसपास टहलने के लिए नहर की ओर गया था, इसी दौरान उसने देखा कि पामगढ़ की ओर से बहते हुए कोई आ रही है|  उन्होंने लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला|  जिसके बाद इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी| इधर सुबह 11 बजे से कॉलेज के लिए निकले क्लर्क प्रदीप प्रताप मरकाम के घर नहीं पहुंचने पर भाई विजय प्रताप मरकाम उसकी तलाश कर रहा था| इसी बीच उसको सूचना मिली की एक ब्यक्ति का शव मिला है| पहुंचने पर वह लाश प्रदीप की ही निकली |  फ़िलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है|

See also  जगदलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री के प्रवास के अवधि में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रदीप प्रताप मरकाम पामगढ़ के जीआरडी कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत था| प्रतिदिन की तरह वह सुबह 11 बजे घर से कॉलेज के लिए निकला था| शाम को वह घर नहीं पहुंचने पर भाई विजय मरकाम ने कॉलेज में जाकर पूछा तो पता चला की वह आज कॉलेज ही नहीं आया है| और शव शाम 5 बजे नहर में बहती हुई भिलौनी में मिली है| इस दौरान वह कहाँ था यह स्पष्ट नहीं है |  पूरा मामला शव के पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा |