CG : नाबालिक के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो, 3 लोगों के खिलाफ FIR, 2 गिरफ्तार

JJohar36garh News|बलौदाबाजार जिला के सरसीवां में एक नाबालिक के साथ गैंगरेप की घटना में हुई|  आरोपियों द्वारा पीडित नाबालिक का विडियो बनाकर घटना की जानकारी किसी को देने पर वायरल करने की धमकी दी गई|  शामिल 03 आरोपियों को एफआईआर होने के 24 घंटे के भीतर 2 को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 16 साल की लड़की टिकरा में फल्ली तोडने गई थी। जोगीडबरी तालाब के पास आरोपी आनंद बंजारे, दिनेश खटकर व चंद्राज खूंटे तीनों ने मिलकर लड़की के सांथ बलात्कार किया। और इस घटना का अपने मोबाइल में वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने वारदात की बात किसी को ना बताने को कहा। और विडियोें को वायरल करने की घमकी भी दी।

पीड़ित लड़की ने परिजनों के साथ थाने में आकर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपियों के विरूद्ध थाना सरसीवां में अपराध क्र. 282/2021 धारा 376डी,506, भादवि, 04,06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। सरसीवां में हुये इस गंभीर घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुये पीडि़त महिला को न्याय दिलाने हेतु तथा प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार दो आरोपी 01. आनंद बंजारे पिता श्रीराम बंजारे उम्रं 19 साल निवासी ग्राम घरघोड़ा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ हाल ग्राम पण्डरीपाली थाना सरसीवां 02. चंद्राज खूंटे पिता खीकराम उम्र 22 साल निवासी ग्राम पण्डरीपाली को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। परंतु प्रकरण का एक अन्य आरोपी दिनेश खटकर पुलिस की पकड़ से बाहर था। इस आरोपी के भागने एवं छिपने के संभावित ठिकाने के संबंध में सायबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा जानकारी जुटाया गया, जिसमें आरोपी के जशपुर कांसाबेल की ओर भागने का पता चला। तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार पुलिस की एक टीम को पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तत्काल वहां रवाना किया गया।

See also  वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर जशपुर कांसाबेल से तीसरे आरोपी दिनेश पिता बरातू खटकर उम्र 23 साल निवासी ग्राम पण्डरीपाली थाना सरसीवां को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दिनेश खटकर से घटना के समय बनाया विडियो बनाने में प्रयुक्त मोबइल को विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में तीनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।