आधी रात घर में घुसे धारदार हथियार बंद लुटेरे, संघर्ष के बाद हुए फरार, घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद

JJohar36garh News|जांजगीर जिले अकलतरा के बनाहिल में देर रात लुटेरे एक किराना व्यवसायी के घर मेें धारदार हथियार लेकर घुस गये, घर में हुई हलचल से परिवार के सदस्य जाग गये| किराना व्यसायी के पुत्र ने जैसे ही दरवाजा खोला दोनों हमला करते हुए अंदर घुसने का प्रयास करने लगे | व्यसायी के पुत्र ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरो से संघर्ष किया इस संघर्ष में किराना व्यवसायी के पुत्र को धारदार हथियार से गंभीर चोटें भी आई मगर उसने हिम्मत नही हारी और उसका सामना किया, जिससे लुटेरे भाग खड़े हुए। घटना आज दरमियाने रात लगभग 1 बजे के आस पास की है। घर के अंदर घटित पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण बनाहिल मुलमुला मार्ग पर चक्काजाम कर बैठ गये और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। घटना मुलमुला थाना की है|

मिली जानकारी के मुताबिक बनाहिल मुलमुला मुख्यमार्ग पर गनपत साहू का किराना दुकान है जहॉ उनका परिवार भी निवास करता है शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात तकरीबन 01 बेज चेहरे पर नकाब डाले दो लुटेरे उनके घर में घुसने का प्रयास करने लगे, अंदर हो रही हलचल से परिवार के सदस्य जाग गये और किराना व्यवसायी के पुत्र राजेश साहू ने लुटेरो को घर के अंदर घुसने से रोका , उनसे संघर्ष किया इस दौरान धारदार हथियार से राजेश साहू को कई जहग चोटें भी आई मगर उसने हिम्मत नही हारी और लुटेरो को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह पूरी वारदात घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई जिसे देखने से संघर्ष और घटना के गंभीर होने का प्रमाण मिलता है।

See also  महाप्रभु भगवान जगन्नाथ की सेहत में तेजी से होने लगा सुधार, कल देंगे दर्शन भक्तों को

सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीण बनाहिल मुलमुला मार्ग पर चक्काजाम कर बैठ गये और पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।  मुलमुला थाना प्रभारी जितेंद  बंजारे व अकलतरा थाने के थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों पर उनका असर नहीं हुआ | ग्रामीण घंटो सड़क पर प्रदर्शन करते रहे | एसडीओपी चंद्रशेखर परमा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा और क्षेत्र में अधिक पेट्रोलिंग की जाएगी | तब जाकर चक्काजाम समाप्त हुआ |