प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हुई धुनाई, गुस्साए परिजन ने उसकी स्कूटी में लगाई आग

JJohar36garh News|प्यार इंसान को किसी भी मोड़ पर ला सकता है. इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) में देखने को मिला. यहां एक युवक 50 किमी दूर से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया. बताया जा रहा है कि लड़की खंडवा एक शादी में शामिल होने के लिए आई थी. लंबी दूरी का सफर तय कर के प्रेमी युवक को अपनी प्रेमिका का दीदार हुआ. जब वो लड़की से मिल ही रहा था कि अचानक उसके परिजनों ने युवक को देख लिया. इसके बाद लड़की के घरवालों ने मिलकर लड़के की जमकर पिटाई कर दी. लड़की के परिजनों ने उसकी स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया. पूरा मामला खंडवा के खानशाहवली राहत नगर इलाके का है.

पूरी घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है. मोघट रोड थाने के अंतर्गत खानशाहवली राहत नगर में एक घर में शादी का माहौल था लेकिन तभी एक युवक की पिटाई की घटना ने आसपास तेजी से फैल गई. युवक का नाम सुमित जोशी बताया जा रहा है, जो एक एक डिलीवरी बॉय का काम करता है. सुमित यहां अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, जो यहां एक शादी में शामिल होने आई थी. दोनों पर शक होने पर परिवारवालों ने युवक की धुनाई कर दी. वो किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला. गुस्साए परिजन ने उसकी स्कूटी में आग लगा दी, जो युवक अपने दोस्त से मांग कर लाया था. सुमित ने आरोप लगाया है कि उसपर चाकू से भी हमला किया गया था. हालांकि इस हमले में उसे कोई गंभीर रूप से चोटें नहीं आई हैं.

See also  जांजगीर : शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

सुमित ने अपने ऊपर हुए हमले और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है. उसने थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के सामने युवक ने खुलासा किया कि 6 साल से उस लड़की से प्यार करता है. वो उससे मिलने खंडवा अपनी दोस्त की स्कूटी से आया था.