गार्ड के हत्यारे को पकड़ने में मुलमुला पुलिस नाकाम, थाना प्रभारी हुआ लाइन अटैच

JJohar36garh News|जांजगीर जिले में शराब दुकान में गार्ड के हत्यारों को पकड़ने में नाकाम मुलमुला थाना प्रभारी जितेंद्र बंजारे पर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर ने सख्त एक्शन लेते हुए लाइन अटैच कर दिया है। उनकी जगह अब मामले को सुलझाने के लिए सारागांव थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव को मुलमुला थाना भेजा जा रहा है | इसके अलावा 2 अन्य पुलिस कर्मियों का भी तबादला किया है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार शर्मा को पामगढ़ से सारागांव का प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा उपनिरीक्षक व्यास नारायण बनाफर को रक्षित केन्द्र से नवागढ़ भेजा गया है।

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/36-ghante-chkkajaam-ke-baad-bani-sahamti/

See also  आरएसएस को चिंता बीजेपी की नहीं, बल्कि उन 83 सीटों की है, बिगाड़ सकती हैं महायुति का खेल