बिलासपुर : चलती कार में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

JJohar36garh News|बिलासपुर शहर में जिला अदालत के सामने चलती कार में अचानक लगी भीषण आग लगने की खबर आई है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो गई थी। आपको बता दें कि यह हादसा शहर के जिला अदालत और कलेक्टोरेट जैसी महत्वपूर्ण जगह पर हुआ है। चलती कार में अचानक जैसे ही आग लगी, लोगों की भीड़ लग गई। दमकल और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

सूत्रों के मुताबिक कार में सवार दो युवक बाल बाल बच गए है। समय रहते कार से बाहर निकलकर कार सवार युवकों ने अपनी जान बचाई है। यह पूरी घटना शनिवार शाम की है जब कोनी निवासी कार सवार दो युवक कोनी से मंगला की तरफ जा रहे थे। इस बीच उनकी कार जिला न्यायालय के सामने पहुंची ही थी कि कार के अंदर से उन्हें कुछ जलने का दुर्गंध आने लगी जिस पर कार सवार युवक कुछ समझते इससे पहले ही अचानक कार के इंजन से आग की लपटें उठने लगी और इस दौरान आनन-फानन में कार सवारों युवकों ने बीच सड़क में ही कार रोककर अपनी जान बचाई है। इस बीच देखते ही देखते मुख्य मार्ग में ही कार धू धू कर जलने लगी,हालांकि इस बीच दमकल टीम को इसकी सूचना दी गई थी। पर दमकल की टीम जब तक आग पर काबू पा पाती इससे पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगी होगी।

See also  वार्षिक उत्सव में स्टैंड-अप कॉमेडियन यश राठी अश्लीलता परोसने पर FIR दर्ज