Pamgarh : जनपद पंचायत पामगढ़ में एक और सरपंच की छीन गई कुर्सी, जाने वजह

JJohar36garh News|जनपद पंचायत पामगढ़ में सोमवार को एक और सरपंच अविश्वास प्रस्ताव की भेंट चढ़ गया | अविश्वास प्रस्ताव के मतदान में सरपंच केवल अपना ही मत पा सका|  बाकि ग्राम पंचायत के सभी पंच सरपंच के खिलाफ मतदान किए | मामला ग्राम पंचायत चेउडीह का है |

दरअसल ग्राम पंचायत चेउडीह के उप सरपंच फूलबाई कुर्रे सहित सभी पंचों ने सरपंच श्रीमती कलेश्वरी अशोक यादव पर अभद्रता और मनमानी का आरोप लगाते हुए 22 नवम्बर को अविश्वास प्रस्ताव लगाया था| जिस पर आज मतदान हुआ| इसमें सरपंच केवल अपना ही वोट पाया बाकी सभी वोट विपक्ष पर पड़े |

उप सरपंच फूलबाई कुर्रे ने बताया की सरपंच का व्यवहार सही नहीं था, काम के संबंध  पूछने या जानकारी मांगने पर कई पंचो के साथ अभद्रता भी की जा चुकी है | उसके द्वारा किसी भी कार्य की जानकारी नहीं दी जाती थी | मनमाने ढंग से राशि का आहरण किया जाता है आहरण राशि का विकास कार्यों में उपयोग नहीं किया जाता और न ही इसकी जानकारी किसी भी पंच को दी जाती है|   14 वें व 15 वें वित्त की राशि की कोई जानकारी नहीं दी गई | जिसकी वजह से अविश्वास प्रताव लगाया गया था |

See also  नारायणपुर: सुरक्षाबलों और माओवादियों की मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, AK-47 बरामद