CG : 45 दिनों तक बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, देवर, नाना, फूफा और बड़े ससुर ने किया रेप, 9 आरोपी गिरफ्तार

JJohar36garh News|कवर्धा जिले में एक महिला के साथ 45 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया । महिला के साथ किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपनों ने ही हवस का शिकार बना डाला |  महिला को अकेला पाकर पहले तो देवर ने फिर 45 दिनों तक बंधक बनाकर उसके ही नाना, फूफा और बड़े ससुर ने रेप किया है। महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कुल मिलाकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, 19 नवंबर को महिला ने महिला हेल्प लाइन रायपुर के माध्यम से शिकायत सखी 1 स्टाप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा में की थी। चूंकि यह मामला कवर्धा जिले का था। इसलिए इसे कवर्धा के कुंडा थाना में भेज दिया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस ने पूरे केस में जांच की है।

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को कुंआमालगी के अवधेश साहू से हुई थी। शादी के दौरान उसके मायके वालों ने हैसियत के हिसाब से सब कुछ दिया था। मगर शादी के 3 दिन बाद से ही उसके ससुराल उसे प्रताड़ित करने लगे थे। पति अवधेश साहू, ससुर ओम प्रकाश साहू, सास अनिता बाई, देवर डोमन उसे बार-बार ये कहकर परेशान किया करते थे कि हमें शादी में दहेज नहीं मिला है। इसके अलावा वो मारपीट भी करने लगे थे।

See also  बलौदाबाजार हिंसा में कांग्रेस पार्षद गिरफ्तार, संख्या पहुंची 178 

इस मामले में बात तब से और बिगड़ने लगी जब फरवरी 2020 में महिला के देवर डोमन ने उसके साथ रेप किया। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर डोमन ने उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि देवर के अलावा उसके बड़े ससुर, नाना ससुर और फूफा ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने बताया कि 21 फरवरी 2021 से इन सभी ने उसे बंधक बना लिया था और बार-बार रेप करते रहे। ससुराल वालों ने भी उनका साथ दिया। बार-बार मना करने के बाद भी वह उसे डराते-धमकाते रहे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और धारा- 342, 344 498(A), 376(2) के तहत केस दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति अवधेश साहू ससुर ओम प्रकाश साहू, सास अनिता बाई, देवर डोमन, नाना ससुर नारायण साहू ,कार्तिकराम साहू, उसका बड़े ससुर छबि राम और फूफा ससुर को गिरफ्तार किया है।

See also  जगदलपुर में SP कार्यालय के सामने सरंपच पति की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश