9 से 12 जनवरी तक धान खरीदी हेतु नहीं किया जाएगा टोकन जारी : नोडल अधिकारी

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा नोडल अधिकारी धान खरीदी अश्वनी पांडेय ने बताया कि  समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के सुब्यवस्थित रखरखाव के लिए  9 से 12 जनवरी तक किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी कार्य प्रगति पर है। विगत दिनों हुई बारिश में जिले के कुछ उपार्जन केन्द्रों द्वारा खरीदे गए धान को सुरक्षित रूप से ढंक कर नही रखा गया था। जिसके कारण कलेक्टर जितेन्द्र कुमार द्वारा इन केंद्रों में धान के सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा 9 जनवरी से आगामी 03-04 दिनों तक बारिस की संभावना बताई गई है।
    सहकारी बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री पांडेय  द्वारा सभी सहकारी समिति के शाखा प्रबंधकों और पर्यवेक्षकों को पत्र जारी कर 9 से 12 जनवरी तक धान खरीदी  हेतु टोकन जारी नहीं  कहा गया है।
पत्र में उक्त अधिकारियों से कहा गया है कि  अपने अधीनस्थ आने वाले उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान का स्टेक लगाकर सुरक्षित रूप से तारपोलिन से ढंकना सुनिश्चित करें।उपार्जन केन्द्रों में पानी की निकासी की  समुचित व्यवस्था करने और खरीदे गये धान को बारिश के पहले सुरक्षित रख-रखाव  सुनिश्चित  करने कहा गया है।

See also  Shaheed Veer Narayan Singh, गरीबों के मसीहा की वीर गाथा, जिसने जनता की खातिर दे दी जान