Janjgir : तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की ठोकर से साईकल सवार हाकर की मौत, ग्रामीणों ने किया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिले में एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने साईकल सवार अधेड़ को चपेट में ले लिया अस्पताल लेजाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित दिया। इधर अधेड़ के मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये और मल्दा में चक्काजाम कर दिया जिसकी वजह से बिर्रा-हसौद मार्ग लगभग घंटे भर तक बाधित रहा। तहसीलदार के द्वारा परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता और शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ और आवागमन बहाल कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मल्दा निवासी परमेश्वर कश्यप पिता नारायण कश्यप उम्र 45 साल जो कि क्षेत्र में अखबार बांटने का भी काम करता था आज साईकल से सामाजिक बैठक मेे शामिल होने जा रहा था इसी दौरान मल्दा बस स्टैण्ड के पास हसौद से बिर्रा की ओर जा रहे कैप्सूल वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। घटना में परमेश्वर कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस की डायल 112 की मदद से जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

See also  CG : शादी समारोह में पहुंची नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप, एक ने भागकर बचाई आबरू

इधर परमेश्वर कश्यप की मौत खबर गांव पहुॅचते ही लोग सड़क पर उतर आए और परिजनों और ग्रामिणों ने मिलकर मल्दा गांव के मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया जिसकी वजह से बिर्रा-हसौद मार्ग लगभग घंटे भर तक बाधित रहा। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख तहसीलदार कमल किशोर पाटनवार पुलिस ओर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुॅचे और परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता और शासन के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर मामला शांत करा आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने दुघटनाकारित वाहन और आरोपी ड्राईवर को अपने कब्जे में ले लिया है।