नदी में सिक्का फेंकने का जाने क्या है खास बात, हैरान हो जाएंगे जानकर

JJohar36garh News। भारत परंपराओं का देश है. हमारे यहां कई खास बातें हैं जिनके मतलब और शुरुआती कारणों के बारे में हमें जानकारी नहीं होती है. आपने गौर किया होगा कि हम कभी नदी के पास जाते हैं तो कई लोग उसमें सिक्का डालते हुए दिखेंगे. लेकिन इसके कारण को लोग नहीं जानते हैं.

ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं नदी में सिक्का डालने की पौराणिक वजह के बारे में. दरअसल कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से गुड लक होता है. इस रिवाज के पीछे एक वजह छिपी हुई है.

दरअसल जिस समय नदी में सिक्का डालने की ये प्रथा शुरू हुई थी एस समय तांबे के सिक्के चला करते थे. तांबा पानी का प्यूरीफिकेशन (Water Purification) करने में काम आता है. इसलिए लोग जब भी नदी या किसी तालाब के आसपास से गुजरते थे तो उसमें तांबे का सिक्का डाल दिया करते थे.

See also  छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव हारे जिंदगी की जंग