बारातियों से भरी एक कार नदी में गिरी, दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत, मचा कोहराम

JJohar36garh News| राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा (Big Accident) हो गया. यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी (Chambal River) में गिर गई. हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है. हादसा तड़के हुआ बताया जा रहा है. लेकिन इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली.

इस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) शुरू किया.सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसा कोटा शहर में ही नयापुरा पुलिया पर हुआ है. बारात की यह कार मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही बताई जा रही है.

बारात सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी. शादी आज दोपहर तीन बजे होनी थी. लेकिन बारात रवाना होने के बाद कोटा में नयापुरा पुलिया पर यह कार बेकाबू होकर चंबल नदी में गिर गई. रात को या फिर तड़के यह कार चंबल नदी में कब गिरी इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. सुबह करीब साढ़े आठ बजे नदी में कार गिरे होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी.

See also  राजस्थान-सीकर में मानसिक दिव्यांग महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे, उसके बाद कार में एक के बाद एक शव निकाले जाने लगे. कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे. इनमें चार लोग जयपुर के बताये जा रहे हैं. वहीं कार चालक को छोड़कर शेष आठ लोग नाते रिश्तेदार ही थे. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जैसे तैसे पता करके उनके परिजनों को सूचित किया. इसकी सूचना पर वहां कोहराम मच गया और परिजन कोटा दौड़े.