JJohar36garh News। जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। घटना पामगढ़ थाना के ग्राम भैंसों की है।
पामगढ़ थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने बताया कि 10 दिसंबर 21 को पीड़िता ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि दाऊबंधान बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार निवासी जितेंद्र भारती पिता मोतीराम भारती उम्र 20 साल ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे वह शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव छोड़कर हैदराबाद फरार हो गया। इसी बीच होली के दौरान उसके घर लौटने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद न्यायिक जांच के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया है।