जांजगीर में सड़क हादसा : स्कूल जा रहे लेक्चरर को ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर ही मौत

JJohar36garh News|जांजगीर जिले में अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले लेक्चरर को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है।

सक्ती निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी(40) बाराद्वार इलाके के बॉयज स्कूल में लेक्चरर के रूप में पदस्थ थे। रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। अभी सुबह 10 बजे के आस-पास वह बाराद्वार-सकेरेली मुख्य मार्ग पर पहुंच थे। इसी वक्त सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे धर्मेंद्र सीधे बाइक से नीचे गिर गए और उनकी जाने चले गई।

इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। वहीं आस-पास के लोगों ने पास जाकर देखा था, तब धर्मेंद्र की जान जा चुकी थी। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर शव की पहचान हो सकी। अब पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई थी।

See also  छत्तीसगढ़ के इस अदभुत नज़ारे को देखकर आँखें थम जाएँगी, देखें VIDEO