मानसिक तौर पर कमजोर युवती को तान्त्रिक ने बनाया हवस का शिकार

JJohar36garh News। मध्य प्रदेश के उज्जैन से 21 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. जहां एक तांत्रिक ने जादू-टोने के चक्कर में युवती से दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

21 साल की पीड़िता मानसिक तौर पर कमजोर है. उसकी मां दिमाग तेज कराने के लिए अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी ने मां को बहाने से कमरे से बाहर निकाला दिया और लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी दिमाग से थोड़ी कमजोर है. इलाज के लिए देवास के एक व्यक्ति से उसने संपर्क किया था, जो झाड़-फूंक का काम करता है. जब वो अपनी बेटी को तांत्रिक के पास लेकर गई तो उसने बताया कि बेटी पर भूत-प्रेत का साया है. यह बोलकर उसे कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर दिया. वो बेटी के ठीक होने का इंतजार करती रही.

See also  भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा मिसाल, ₹2200 करोड़ में कौन बना रहा है यह मेगा प्रोजेक्ट?

पीड़िता की मां का आरोप है कि कमरे में उनकी बेटी को नशे की गोलियां खिलाकर बेसुध किया, फिर रेप की घटना को अंजाम दिया. साथ ही लड़की को होश में आने के बाद ठीक होने का हवाला भी दिया. होश आने पर लड़की ने पूरी घटना अपनी मां को बताई और उसके होश उड़ गए. तुरंत ही इसकी शिकायत थाने की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.