Pamgarh : पेंशन के इंतजार में बीमार पटवारी की मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में इलाज के अभाव में एक पटवारी थी मौत हो गई इससे आक्रोशित परिजनों ने सबको सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया है। घटना मुलामुला थाना से कुछ ही दूर की है। चक्का जाम से बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग बाधित हो गया है।

मूलतः मुलमुला निवासी मृतक पटवारी मंतूराम बनर्डे पिता मनाराम बनर्दे की बेटी मंदाकनी ठाकुर ने बताया कि कोरबा जिला के पाली तहसील में हल्का नम्बर 17 ग्राम पुलाली कला में पदस्थ थे। 3 साल पहले बीमारी के चलते अपंग हो गए थे। उसे चलने में काफ़ी परेशानी होती थी। जिसके कारण उन्होंने 3साल पूर्व ही रिटायरमेंट ले लिया था। जिसके बाद वह पेंशन और अन्य पैसों के लिए अब तक भटक रहा था। पैसे के आभाव में धीरे धीरे उसकी माली स्थिती खराब होते जा रही थी। पटवारी ने पिछले 3 सालों से लगातार सभी अधिकारियों से गुहार लगा रहा था, लेकिन उसका पेंशन और अन्य पैसा नहीं मिला। जिससे उसे ईलाज और घर का खर्चा चलाने में काफी परेशानी हो रही थी।

See also  Breaking News : सड़क किनारे बैठे 4 लोगो को बाइक सवार ने ठोका, 4 गंभीर, पामगढ़ ब्लॉक की घटना 

4 दिन पहले उसे गंभीर स्थिति में जांजगीर जिला के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पैसे नही होने पर 30 किलो महुआ बेच कर ईलाज के लिए गए थे। मौत से अक्रोशित परिजनों ने आज सुबह अपने घर के सामने बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों किनारे वाहनों की कतार लग गई। खबर लिखे जाने तक पामगढ़ तहसीलदार मौके पर पहुंच रहे हैं।