JJohar36garh News | नेहरु नगर अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग (Fire) से प्लास्टिक शेड जलकर खाक हो गया है. फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाया गया. आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.
कचरे की वजह से आग ब्रिज के शेड तक पहुंची इन्हीं, व्यवसायियों के द्वारा अंडर ब्रिज के प्लास्टिक शीट के आसपास गन्ना रस निकालने के पश्चात शेष कचरा एवं नारियल पानी बेचने के पश्चात बचे हुए नारियल के कचरे को कई दिनों से अंडर ब्रिज से सटाकर प्लास्टिक शीट के पास फेंका जा रहा है. कचरे का ढेर इकट्ठा होने के पश्चात इस पर किसी अज्ञात के द्वारा आज दोपहर को आग लगा दी गई. यही आग फैलकर के प्लास्टिक शीट तक जा पहुंची जिसके कारण अंडर ब्रिज पर बने शेड में लगभग 30 से 40 फीट में लगी 40 से 50 प्लास्टिक शीट जलकर खाक हो गई.
दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबूफायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग की वजह से लगभग लाखों के शीट जलकर खाक हो गई. दुर्ग शहर एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर व्यवस्था को संभालते हुए, फायर ब्रिगेट की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस आग में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लाखों का सामान जलकर खाक हो गया.