नाबालिक लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मुलमुला पुलिस ने बिलासपुर से किया गिरफ्तार

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला के आदर्श थाना मुलमुला क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने दोनों को बिलासपुर के देवरीखुर्द से बरामद किया है। पूछताछ में और मेडिकल जांच के बाद लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मुलमुला पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 124/22 धारा 363,366,376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.05.22 को प्रार्थी  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक बहन दिनांक 17.05.22 के सुबह 11.00 बजे घर में बिना बताये कही चली गयी है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका पर प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 124/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण नाबालिक बालिका से संबंधित होने एवं प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल से तकनीकी  सहायता एकत्र कर थाना से टीम तैयार कर अपहृता का सतत रूप से पता तलाश किया गया।
विवेचना के दौरान साईबर सेल की मदद से पीडिता नाबालिक को आरोपी के कब्जे से देवरी खुर्द थाना तोरवा जिला बिलासपुर से बरामद किया गया।

See also  Big Breaking News : अकलतरा के बनाहील एटीएम तोड़ने का प्रयास, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार 

पीड़िता बालिका के कथन एवं डॉक्टरी मुलाहिजा पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि  4,6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।
आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी दुर्गा प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी देवरीखुर्द जिला बिलासपुर को दिनांक 23.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।   

आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक के.सी.मोहले, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रआर सरोज पाटले प्र.आर. बलदेव सिंह राजपूत प्र.आर. नरेन्द्र पात्रे रेमन सिंह राजपूत आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।