JJohar36garh News| सक्ती के ज्वेलर्स दुकान में साढ़े तीन लाख की उठाईगिरी का मामला सामने आया है. सक्ती के वार्ड नंबर 13 में स्थित धनराज ज्वेलर्स में उठाईगिरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है. दो अज्ञात युवकों ने उठाईगिरी की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवक सामान दिखाने के बहाने दुकानदार को उलझाकर सोने का सामान ले उड़े. जिसके बाद दुकानदार ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानो में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की.
ज्वेलर्स दुकान संचालक ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे दो युवक सोने का पेंडेंट लेने के बहाने दुकान में आए थे. कई प्रकार के पेंडेट दिखाने पर भी पसंद नहीं आने की बात कहते हुए दोनों ने फैंसी पेंडेंट दिखाने को कहा. जिस पर दूकान संचालक ने थोड़ी देर बाद आने को कहा. लेकिन युवकों ने तुरंत जरूरत है ऐसा कहने लगे. इस पर दुकानदार दूसरी दुकान से पेंडेट लाने चला गया. संचालक के बेटे को उलझाकर रखा
इसी बीच मौका पाकर दुकान में संचालक के बेटे को दोनों युवक बातों में उलझाकर काउंटर के नीचे से सोने के आभूषण का डिब्बा ले उड़े. दुकानदार जब दुकान पहुंचा तो उसे शंका हुई. जब उसने काउंटर में देखा तो एक डिब्बा गायब था. जिसके बाद दुकान संचालक ने तत्काल इसकीं सूचना पुलिस को दी. वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक में भागते दिख रहे हैं. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है