CG : दो बहनों ने ओवर ब्रिज से लगाई छलांग, 1 की मौत दूसरी गंभीर

भिलाई के डूमरडीह उतई निवासी दो बहनों ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, दूसरी का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। मृत युवती का नाम प्रियंका बांधे (20) बताया गया है। घायल बालिका 16 साल की है। पुलिस के मुताबिक मृतका व घायल बालिका आपस में चचेरी बहनें थी। मृतका प्रियंका के पिता संतोष बांधे तथा नाबालिग बालिका के पिता शीतल बांधे चचेरे भाई है। दोनों ठेका मजदूर है। संतोष बांधे की तीन लड़कियां है। जिसमें प्रियंका सबसे बड़ी थी। वह अपनी नानी के पास दुर्ग में रहकर पढ़ाई करती थी। दो माह पूर्व ही डूमरडीह आई थी। वहीं शीतल बांधे के दो लड़की हैं। घायल बालिका दूसरे नंबर की है। वह कक्षा नवमी की छात्रा है ।

See also  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, पांच मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से पुलिस ने बताया कि दोनों बहनों को दोपहर तीन बजे के आसपास कुछ लोगों ने ओवरब्रिज के ऊपर घूमते देखा था। तब तक किसी को दोनों के इरादे की भनक नहीं थी। बताया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे के आसपास जब ओवरब्रिज में तेज धूप की वजह से सन्नाटा पसर गया, तब मौके का फायदा उठाकर दोनों चचेरी बहनों ने ओवर ब्रिज से झलांंग लगा दी। ओवरब्रिज के नीचे खड़े लोगों ने दोनों को ओवरब्रिज से नीचे गिरते देखा।

घटना की सूचना फौरन नेवई पुलिस को दी गई। नेवई पुलिस ने दोनों घायल चचेरी बहनों को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर शाम प्रियंका बांधे की मौत हो गई। वहीं 16 साल की नाबालिग बालिका का अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।