Skip to content
  • Tuesday, March 3, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे दस्तावेज, फिर ले लिया बैंक से लाखों का लोन, खाते से कटने लगे पैसे
देश

नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे दस्तावेज, फिर ले लिया बैंक से लाखों का लोन, खाते से कटने लगे पैसे

June 12, 2022

उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस की साइबर सेल ने एक ऐसे जालसाज को दबोचा है, जिसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से दस्तावेज लिए और उन लोन ले लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो नए मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक माइक्रोवेव बरामद किए हैं। पुलिस के हत्थे चढ़े ठग ने दस्तावेज के जरिये फर्जीवाड़ा करके तीन माह के दौरान कई लोगों से ठगी कर की है।

डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी चंदन वर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक राणा प्रताप बाग निवासी विनीत ने शिकायत की कि एक अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी के लिए उसने चंदन वर्मा नाम के व्यक्ति के व्हाट्सएप पर अपने दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड और अपने बैंक खाते के एक रद्द किए गए चेक भेजे थे। लेकिन आरोपी ने उसे नौकरी नहीं दिलाई। 

इस बीच गत 2 जून को उसके पास बैंक से दो मैसेज आए जिसमें ऋण के तौर पर उसके बैंक खाते से 3992 और 3204 रुपये की कटौती की गई थी। वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि उसने बजाज फाइनेंस से 1.36 लाख का ऋण लिया है, जिसके पैसे काटे गए हैं। शिकायतकर्ता ने चंदन वर्मा पर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर उसकी लोकेशन हासिल की और शुक्रवार को आरोपी चंदन को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पेशे से आर्किटेक्ट है और वह लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे दस्तावेज ले लेता है और फिर ऋण पर सामान खरीदने के लिए उन दस्तावेजों का इस्तेमाल करता है।

See also  गर्ल्सफ्रेंड की न्यूड वीडियो बनाकर भेजा दोस्तों को, अब सभी कर रहे सेक्स की मांग, जाँच में जुटी पुलिस
Tags: Documents sought in the name of getting a job, Loan, money started deducting from the account, then took a loan of lakhs from the bank

Post navigation

Janjgir : टनल के रस्ते में चट्टान बना रोड़ा, कैटरपिलर से तोड़ा जा रहा पत्थर, डटे हुए हैं 500 से ज्यादा अफसर
अनियंत्रित होकर स्कार्पियो गिरी पानी भरे गढ्ढे में, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

लेटेस्ट खबर

खेल

कप्तान सूर्या का वो ‘मजाक’ और ‘खामोश’ संजू का बल्ले से जवाब, फिर मैदान में झुका सिर

March 3, 2026
Basant Khare
छत्तीसगढ़

केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन में भिड़े छात्र, तेज साउंड बजाने पर जमकर चले लात-घूंसे

March 3, 2026
Admin
आस्था लेडिस ब्यूटी एंड केयर पार्लर

सिर्फ एनीमिया नहीं, जानलेवा भी हो सकता है एप्लास्टिक एनीमिया — आम खून की कमी से कितना अलग है यह रोग?

March 3, 2026
Admin
छत्तीसगढ़

महासमुंद के कलेक्टर ने किया एनएच-06 का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश

March 3, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

Janjgir Disst office
Jagni Celebration Link Road Janjgir

Head Office Address
Anurag Print creations
Janjgir road pamgarh
E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

खोजे

खबर ढूंढे

March 2026
SMTWTFS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031 
« Feb    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता