मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के स्टार सिटी में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम बच्चे के माता पिता दोनों नौकरी करते हैं। बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने एक नौकरानी रखी थी, लेकिन उनके ऑफिस जाते ही नौकरानी ने बच्चे की बेदर्दी से पिटाई करती थी। नौकरानी की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बच्चा कई दिनों से गुमसुम रहता था, जब माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज किए, तो उनको होश उड़ गए। नौकरानी रजनी चौधरी उनके जाने के बाद बच्चे की रोज बेरहमी से पिटाई करती थी।
सीसीटीवी चेक करने पर नौकरानी की करतूत सामने आने के बाद पैरेंट्स ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद माढ़ोताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आया रजनी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्चे के माता-पिता दोनों नौकरीपेशा हैं, इसलिए उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए केयरटेकर रखा था। हालांकि उन्होंने घर में एक सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था।