राशिफल 25 जून 2022, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 25 June 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. हर एक राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है. जहां दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्य बताता है. आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, परिवार और दोस्तों के साथ संबंध, लेन-देन, स्वास्थ्य और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है.

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को बनाने में कामयाब होंगे. दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अवसर और चुनौती दोनों के लिए तैयार रह सकते हैं. ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 25 जून 2022 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं 25 जून को किन राशि वालों का भाग्य साथ देगा और किन राशि वालों को सावधान रहना होगा.

मेष राशि

ऐसे जातक का मन प्रसन्न रहेगा. घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. घर की मरम्मत और सजावट के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे. कुटुंब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है. भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा. घरेलू दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. परिश्रम की अधिकता रहेगी. नकारात्मक विचारों का असर रहेगा. लाइफ पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

See also  आज का राशिफल 22 फरवरी 2026, मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रहेगी सावधानी

वृष राशि

ऐसे जातक का मन परेशान हो सकता है. आत्मसयंत रहें. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है. माता से धन प्राप्त हो सकता है. गुस्से और आवेश के अतिरेक से बचें. बातचीत में संयम बरतें. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं.

मिथुन राशि

इस राशि के युवाओं को जॉब में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं. मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा. वाहन सुख में कमी आ सकती है. परिवार की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं. वहीं, रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. इस राशि के जातक थोड़ा धीरज से काम लें.

कर्क राशि

इस राशि वाले लोगों का शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा. बौद्धिक कार्यों में बिजी रहेंगे. अपने किसी दोस्त की मदद से जॉब के मौके मिल सकते हैं. खर्च बढेंगे. आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे. किसी नए कारोबार की शुरुआत होने की उम्मीद है. लाभ के अवसर मिलेंगे. कुटुंब-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. किसी संपत्ति से आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं.

See also  राशिफल 8 June 2023, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

सिंह राशि

ऐसे राशि के जातक मन को शांत रखने की कोशिश करें. मां की हेल्थ का विशेष ख्याल रखें. पिता का सहयोग मिलेगा. अपनी सेहत पर ध्यान दें. परिवार की जिम्मेदारियों में इजाफा हो सकता है. मेहनत ज्यादा करना पड़ सकता है. रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा.

कन्या राशि

इस जाति के युवाओं को नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. अपनी सेहत का ख्याल रखें. स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. किसी दोस्त के आने की उम्मीद है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. कुछ परेशानियां आने की आंशका है.

तुला राशि

इस राशि के जातक वाद-विवाद की स्थिति से बचकर रहें. मानसिक अशांति रहेगी. कारोबार में विस्तार होने की संभावना है. परिवार का सहयोग भी मिलेगा. मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा. पिता का सहयोग मिलेगा. लाभ के अवसर मिलेंगे.

वृश्चिक राशि

ऐसे राशियों के कारोबारियों की आय में इजाफा होगा. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा. किसी दोस्त की सहायता से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी. काम के प्रति जोश और उत्साह रहेगा.

See also  14 अगस्त 2025: इन राशियों का भाग्य होगा चमकदार, जानें आज का राशिफल

धनु राशि

ऐसे राशि के जातक संयम बरतें. मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन कष्टप्रद हो सकता है. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास के योग भी बन रहे हैं. अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. मकर राशिमन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. भाई-बहनों का साथ मिलेगा. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें. धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं.

कुंभ राशि

इस राशि के जातक के मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. सेहत का ध्यान रखें. संचित धनराशि में कमी आ सकती है. संतान को सेहत से जुड़ी परेशानी रहेगी. स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है. धैर्यशीलता में कमी हो सकती है. परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं.

मीन राशि

इस राशि के जातक में भरपूर आत्मविश्वास रहेगा. कारोबार की स्थिति सुधरेगी. कारोबारियों का यात्रा पर जाना भी हो सकता है. ऐसे जातक के खर्च बढ़ेंगे. नौकरीपेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा. मन अशांत रहेगा. दोस्तों के सहयोग से आय के नए स्त्रोत बनेंगे.