CG : टाटा सफारी कार के अंदर संदिग्ध परिस्तिथियों में मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के व्यापार विहार में टाटा सफारी कार के अंदर एक युवक की लाश मिली है। युवक बुधवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। इस पर स्वजन ने उसकी गुम होने की शिकायत सकरी थाने में की थी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।

स्वजन ने बताया कि उनकी तबीयत खराब थी। तीन दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था। गुरूवार की सुबह तारबाहर पुलिस को सूचना मिली कि व्यापार विहार श्ाराब दुकान के पास एक टाटा सफारी कार खड़ी है। सुबह से एक युवक कार के अंदर है। उसमें कोई हलचल नहीं है। इस पर जवानों ने मौके पर पहुंचकर कार का दरवाजा खुलवाया। अंदर में एक युवक की लाश पड़ी थी। आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने कोशिश की गई। इसमें सफलता नहीं मिलने पर युवक की फोटो आसपास के सभी थानों में भेजी गई। सकरी थाने से पता चला कि एक युवक बुधवार की सुबह घर से निकला है। उसका पता नहीं चल रहा है। उसके स्वजन को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

See also  राहुल गांधी महाराष्ट्र के नंदुरबार में थे, चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा

उसलापुर में रहने वाले चंद्रभान खूंटे ने शव की पहचान अपने बेटे प्रवीण खूंटे(26) के रूप में की। उन्होंने बताया कि प्रवीण बुधवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। स्वजन ने इसकी शिकायत सकरी थाने में भी की थी। इस पर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी। स्वजन ने पूछताछ में बताया कि युवक आए दिन शराब का सेवन करता था। इसके कारण उसकी तबीयत भी बिगड़ गई थी। तीन दिन पहले ही वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसकी रिपोर्ट से युवक के मौत का कारण स्पष्ट होगा।