प्रेमी के लिए पति की दी सुपारी, हत्यारा निकला दोस्त, प्रेमी की मौत, पत्नी पहुंची जेल

बेंगलुरु के डोड्डाबिदारकल्लू की रहने वाली अनुपल्लवी की शादी नवीन कुमार से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। नवीन कुमार एक मिल चलाते हैं और कैब ड्राइवर का काम भी करते हैं। अनुपल्लवी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हिमवंत कुमार से था। पति को रास्ते से हमेशा के लिए हटाने और प्रेमी के साथ जीवन गुजारने के लिए अनुपल्लवी ने एक प्लान बनाया। उसने अपने प्रेमी हिमवंत के साथ मिलकर 1.1 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स हायर किया। 90 हजार एडवांस इन लोगों ने दिए।

23 जुलाई को नवीन का कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने अगवा कर लिया और उसे तमिलनाडु लेकर गए। यहां से गेम पलट गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन की दोस्ती कॉनट्रैक्ट किलर्स से हो गई। उसने वहां अपराधियों के साथ पार्टी की और शराब पी। इस दौरान उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने उसे मारने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसके बाद नवीन ने पत्नी को फंसाने लिए योजना बनाई। उन लोगों ने जिस होटल में खाना खाया, वहां से टोमैटो कैचप लिया। इसके बाद नवीन सूनसान जगह पर जाकर लेट गया। फिर किलर्स ने उसके शरीर पर टोमैटो कैचप इस तरह डाला जैसे खून लगे। फिर तस्वीर खींचकर अनुपल्लवी और हिमवंत को भेजीं।

See also  सनकी युवक ने पहले बुजुर्ग को दन्त से काटकर किया अधमरा फिर तालाब में डुबोकर उसके ऊपर घंटो खड़ा रहा

दोनों को लगा कि नवीन मर गया है। लेकिन हिमवंत इतना डर गया कि उसने 1 अगस्त को आत्महत्या कर ली। उसने बागलगुंटे में अपने घर की छत से फांसी लगा ली। जिस प्रेमी के लिए अनुपल्लवी ने अपने पति को मरवाने का प्लान बनाया था वो भी उसे नहीं मिल पाया। इधर नवीन को कई दिनों से गायब पाकर उसकी बहन ने 2 अगस्त को पीन्या पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट लिखवाई। लेकिन 6 अगस्त को वो नवीन वापस घर लौटा।

पुलिस ने जब नवीन से पूछताछ की तो पूरा खुलासा हुआ। उसने बताया कि उसकी बीवी ने उसे मरवाने की साजिश रची थी। उसने हरीश, मुगिलन और नागराजू को ठेका दिया था। पुलिस ने जब जांच की तो पत्नी और उसकी मां की भूमिका का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवीन अपनी पत्नी को गिरफ्तार नहीं करवाना चाहता था। वो उससे प्यार करता है।

See also  बलरामपुर में बड़ी कार्रवाई: यूपी से आ रहे अवैध धान से भरा ट्रक जब्त, 400 बोरी बरामद