CG : नाबालिग गूंगी बहरी भतीजी को 2 सालों तक चाचा ने बनाया हवस का शिकार, इशारों में बताया परिजनों को

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा की वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी ही भतीजी का आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। डर के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता।

वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की आबरू किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है। उसका यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है। लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घऱ में अकेला पाकर चाचा ने उसकी आबरू लूट ली। उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

See also  Rural Industrial Parks will be equipped with Wi-Fi facility: Chief Minister Mr Bhupesh Baghel

इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता को लगा की चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली तो उसने अपने माता पिता को इशारों में और लिखकर सारी सच्चाई बताई। वैशाली नगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मो. असलम खान के खिलाफ धारा दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.