Janjgir : ग्रामीण महिला बेरोजगारों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण 7 से, रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करने के लिए 30 दिवसीय महिला कम्प्यूटर एकाउंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 नवम्बर से प्रारंभ किया जायेगा। जिला हॉस्पिटल के आगे जर्वे रोड जांजगीर में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया है, प्रशिक्षण के दौरान रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था होगी। जिले के बीपीएल परिवार के सदस्य ही प्रशिक्षण के पात्र होगे। गरीब परिवार के लिए ग्राम सभा की अनुमोदित सूची को मान्य किया जाएगा। आवेदक की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिये। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज तीन फोटो व एक टिकिट साइज की फोटो और पहचान पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए एसबीआई आरसेटी का मोबाईल नम्बर 9516885501 पर कांटेक्ट करें।

See also  महंगी लेकिन असरदार: राजधानी के अलग-अलग बाजारों में खेखसी 400 रुपए प्रति किलो