उर्फी ने की सारी हदें पार, मचा बवाल, वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर अपने अजीबो-गरीब फोटोशूट की वजह से इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं। हो भी क्यों नहीं, इस बार उर्फी ने सारी हदें पार करते हुए टॉपलेस या यूं कहें कि लगभग-लगभग न्यूड पोज दिया है। उर्फी ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होने सिर्फ पैंटी पहनी ही है। बाकी पूरे शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। हां, उन्होंने अपने ब्रेस्ट छुपाने के लिए अपने नहीं, बल्कि किसी और के हाथों का सहारा लिया है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है कि आखिर ये हाथ हैं किसके? 

किसके हैं मददगार हाथ?

उर्फी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मददगार हाथ।” इसके बाद उन्होंने अपने हेयरस्टाइल के लिए मनीषा मात्रे, कैमरे के लिए अमीर शेख का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में श्वेता गुरमीत कौर को मदद के लिए शुक्रिया अदा किया है। माना जा रहा है कि उर्फी के ब्रेस्ट पर जो हाथ दिखाई दे रहे हैं, वे श्वेता के ही हैं, जो उनकी आउटफिट डिजाइनर हैं।

See also  17 वर्ष छोटी अभिनेत्री से शादी करने की तैयारी में सलमान खान

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट 

उर्फी का वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “पागलपंती की भी हद होती है। इसको कोई इंडिया से बाहर भगा दो यार।” एक यूजर ने पूछा है, “क्या तुम पागल हो?” एक यूजर का कमेंट है, “तुम इसे फैशन कहती हो। यह तुम्हारी मर्जी है। जाहिरतौर पर तुम्हारी पसंद है। लेकिन निश्चिततौर पर यह फैशन नहीं है। मैं यह नहीं कह रही कि दूसरों की मर्जी के कपड़े पहनो या छोटे कपड़े मत पहनो, आप अपनी मर्जी के पहनो, पर कपड़े पहनो, बेहूदगी नहीं।” एक यूजर का कमेंट है, “कितना भी घटिया शब्द बोलें, लेकिन तेरे लिए कम ही पड़ेगा।” एक यूजर का कमेंट है, “धरती का विनाश तय है।” एक यूजर ने लिखा है, “इसने भारत की संस्कृति की धज्जियां उड़ा दी है, सरकार को इसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।”

हाल ही में दर्ज हुई FIR

See also  जॉली एलएलबी 3 पर विवाद: जज को ‘मामू’ कहना पड़ा महंगा, कोर्ट में फंसे अक्षय-अरशद

उर्फी जावेद हाल ही में तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उनके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक रूप से सेक्सुअलिटी से भरा कंटेंट पब्लिश करने और उसका प्रसार करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। उर्फी ने इस FIR पर रिएक्शन देते हए कहा था, “किसी रेपिस्ट के ऊपर इतनी FIR नहीं हो रहीं, जितनी मुझ पर हो रही हैं। कितनी विडंबना है। मैं जो पहनती हूं, उससे लोग परेशान हैं। उसकी शिकायत कर रहे हैं। यह अफगानिस्तान या तालिबान नहीं है। क्या आप ऐसे जीना चाहते हैं? क्या आप महिलाओं के पहनावे पर कंट्रोल करना चाहते हैं? भाड़ में जाओ।”

‘स्प्लिट्स विला’ में दिखेंगी उर्फी

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्स विला’ के चौथे सीजन में नजर आएंगी, जो 12 नवम्बर से शुरू हो रहा है। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया, जिसमें उर्फी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाती नजर आई थीं।(Agency)

See also  अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भाषण पर जताया आभार, कहा- ‘भारत हमेशा सर्वोपरि रहेगा’