दो भाइयों को फांसी देने की मांग, बहन ने कानून से लगाई गुहार

बिहार के मोतिहारी से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. जहां केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पंचायत में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी गई.

प्रेमिका का कहना है कि उसका प्रेमी अभिषेक मध्य रात्रि उससे मिलने आया था. उसी दौरान उसके भाई ने उन दोनों को देख लिया था. अपने बहन के साथ प्रेमी अभिषेक को देखकर प्रेमिका के दोनों भाई आग बबूला हो गए.

प्रेमिका की माने तो उसके दोनों भाइयों ने अभिषेक (प्रेमी) को पकड़ कर पहले उसकी पिटाई की, फिर कुल्हाड़ी से काट दिया. मौके पर केसरिया पुलिस बल और साहेबगंज पुलिस बल ने पहुंचकर मामले की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया.

प्रेमी अभिषेक की हत्या के बाद अंजली अपना घर छोड़कर फिलहाल अपने प्रेमी अभिषेक के घर पर पहुंच गई है. अंजली के माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं, जबकि लड़के के माता-पिता दिल्ली में रहते हैं.

See also  PFI लिंक, विदेशी संपर्क और दिल्ली ब्लास्ट: KGMU धर्मांतरण केस में नया मोड़, पुलिस को मिले अहम सबूत

अंजली के बड़े भाई और अभिषेक के बीच पहले से दोस्ती थी, दोस्ती के क्रम में अभिषेक का इसके घर आना जाना हो गया था. इसी दौरान अभिषेक को अंजली से प्रेम हो गया था.

अब अंजली कानून से अपने दोनों भाइयों के लिए फांसी की मांग कर रही है. हत्या करने के बाद से अंजली के घर में ताला लगाकर सभी फरार हो गए है.

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से अफेयर चल रहा था. शुक्रवार की देर रात अभिषेक गांव में ही एक शादी में शामिल होने के लिए आया था. शादी में आने के बाद लड़की के मना करने के बावजूद अभिषेक उसके घर पहुंच गया.

जिसके बाद लड़की के छोटे भाई ने उसे देख लिया और बड़े भाई को कॉल करके उसने बुला लिया. जिसके बाद दोनों भाईयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से प्रेमी अभिषेक पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया.

See also  दिल्ली-एनसीआर में हवा और जहरीली: AQI 400 पार, धुंध की चादर से बढ़ी चिंता