पामगढ़ में थोक व्यापारियों से 100 क्विंटल धान जब्त, उड़न दस्ते ने मारी रेड

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह उड़न दस्ते ने धान की थोक खरीदी करने वाले व्यापरियों के ठिकाने पर रेड कार्यवाही की गई| इस दौरान 3 व्यापारियों के गोदाम से 100 क्विंटल धान जब्त किया है |

आज सुबह पामगढ़ एसडीएम आर के तम्बोली, नायब तहसीलदार मनीषा प्रणव, खाद्य निरीक्षक मनीष अग्रवाल मंडी निरीक्षक हीरेन्द्र टंडन और पटवारी विकास महोबिया के संयुक्त दल ने औचक निरीक्षण पर निकले थे | इसी दौरान ग्राम जेवरा में भोला राम पटेल पिता महावीर पटेल के पास 64 क्विंटल, ग्राम चण्डीपारा शत्रुहन जायसवाल पिता गेंद राम जायसवाल से 12 क्विंटल और शिव जायसवाल पिता ताराचंद जायसवाल से 24 क्विंटल धान जब्त किया गया | थोक व्यापारियों से पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार की रसीद या संधारण नहीं पाया गया |

See also  रायपुर : छाती के दुर्लभ कैंसर का सफल ऑपरेशन, अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में बची मरीज की जान