CG : फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे गिरे बाइक सवार दम्पति, हुई मौत, कार भी उसी स्थान पर गिरी

भिलाई में कुम्हारी के निर्माणाधीन फ्लाईओवर में आज बड़ा हादसा हो गया. बाइक से जा रहे पति-पत्नी की ब्रिज से गिरने से मौत हो गई. बाइक में बैठी बच्ची घायल हुई है. वहीं दूसरी घटना में कार भी उसी स्थान पर ब्रिज से गिरी. इस हादसे में कार का एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

यह घटना भिलाई और रायपुर के बीच कुम्हारी में बन रहे फ्लाईओवर की है. एक ही दिन में दो बड़े हादसे होने से शहर में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा कि निर्माणाधीन ब्रिज में संकेत नहीं होने से यह दुर्घटना हुई है. कुम्हारी पुलिस घटना की जांच कर रही है. 350 करोड़ रुपए की लागत से चार फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुम्हारी, डबरापारा, पावर हाउस और सुपेला में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है.

See also  छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का किया पुतला दहन