फिल्मी अंदाज में अपने पति और ससुर की कर दी हत्या, टीवी सीरियल देखकर मिला था आइडिया

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमी और प्रॉपर्टी के चक्कर में सपना नाम की महिला ने फिल्मी अंदाज में अपने पति और ससुर की हत्या कर दी. सपना को टीवी सीरियल देखकर आइडिया मिला था. इसके बाद उसने पति व ससुर दोनों को मार डाला. पुलिस ने सपना और उसके प्रेमी राज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, सपना ने अपने ससुर किशोर को दवा की ओवरडोज देकर मार डाला था. इसके बाद उसने पति ऋषभ पर अपने प्रेमी राज से हमला करवाया. जब वह बच गया तो उसकी भी दवा की ओवरडोज देकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि सपना के पति ऋषभ को डायबिटीज थी, इसको लेकर सपना ने ऋषभ को ग्लूकोज का इंजेक्शन भी दिया था.

मृतक ऋषभ की मौसी ने कहा कि जब ऋषभ घर पर नहीं होता था तो सपना का प्रेमी राज अक्सर घर आता था. वह बहुत ही शातिर है. प्रेमी को घर बुला लेती थी.

See also  राजस्थान में बड़ा अलर्ट! 150 किलो विस्फोटक से भरी कार बरामद, साजिश की जांच तेज

पुलिस को गुमराह करती रही शातिर सपना, पड़ोसी को भी फंसाया

उधर सपना के शातिर अंदाज का शिकार हुए उसके पड़ोस में रहने वाले विश्वकर्मा की बहन जय देवी ने कहा कि जब सपना ने पति ऋषभ पर प्रेमी से हमला करवाया था, तो उससे पहले ही उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले ही मेरे भाई विश्वकर्मा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था.

इसके बाद पुलिस से कह दिया कि मेरे भाई ने हमला किया है. पुलिस भाई को पकड़कर थाने ले गई थी, जबकि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं था. (Agency)