फोन पर बेटे से कहा अलविदा, फिर दम्पति ने खा ली जहर, तड़प-तड़प कर हुई मौत

राजस्थान के कोटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दंपत्ति ने सेल्फोस की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले दोनों ने अपने बेटे से बात कर कहा कि अलविदा हम जा रहे हैं। लेकिन बेटे को बिल्कुल भी भनक नहीं थी कि माता-पिता कुछ ऐसा करने वाले हैं।

मौत के बाद पास-पास पड़ी थीं पति-पत्नी की लाशें…
माता-पिता की खबर लगते ही बेटा तुरंत अपने घर पहुंचा। जहां रहने वाले राजकुमार और उसकी पत्नी शालिनी घर में पड़े थे। दोनों के उल्टियां हो रही थी। बेटा आसपास के लोगों को लेकर जैसे ही हॉस्पिटल पहुंचा तो वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों पर कर्ज काफी ज्यादा बढ़ गया था। लड़की की शादी हो चुकी है। अब एक लड़का है जो भी परिवार से अलग रह रहा था। राजकुमार कोटा के जाने-माने हार्डवेयर व्यापारी है।

See also  राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग को भदेसर में मिली सफलता

सामने आ रही मौत के पीछे की यह वजह
वही इस मामले में मृतक के बेटे करण ने बताया कि सुबह 6:00 बजे के करीब उसके पास पिता का फोन आया। जिन्होंने कहा कि अलविदा बेटे हमने गोली खा ली है। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया। बेटा घर पर पहुंचा तो वहां दोनों की उल्टियां हो रही थी। बेटा दोनों को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गया। लेकिन उसके पहले ही दोनों अंतिम सांस ले चुके थे। बेटे करण ने बताया कि उसे ज्यादा कुछ तो जानकारी नहीं है लेकिन इतना जरुर पता था कि किसी से रुपए लेने हैं और किसी को देने हैं।

सूदखोर के चलते मर रहे लोग
राजस्थान में कर्ज के दबाव में चलते सुसाइड करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भीलवाड़ा में एक युवक ने कर्ज में डूब कर परेशान होकर सुसाइड कर लिया था। लाखों रुपए चुकाने के बाद भी सूदखोर लगातार उससे पैसों की मांग कर रहे थे।

See also  BMC चुनाव नतीजों से पहले सीएम फडणवीस से मिले रामदास आठवले, जीत की दी अग्रिम बधाई