Skip to content
  • Saturday, July 18, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • व्यापार
  • सेविंग्स अकाउंट पर देती है ज्यादा ब्याज, जाने इस बैकों के बारे में
व्यापार

सेविंग्स अकाउंट पर देती है ज्यादा ब्याज, जाने इस बैकों के बारे में

December 20, 2022

हर कोई सुरक्षित और बिना उतार-चढ़ाव वाले माध्यम में निवेश करना चाहता है. बाजार में बहुत सारे वित्तीय माध्यम उपलब्ध हैं, जिन बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है. इनमें से एक सेविंग्स अकाउंट है.

सेविंग्स अकाउंट खोलना पैसे के मैनेजमेंट का पहला कदम है. और लगभग सभी लोग इस खाते को खोलते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की तरह, सेविंग्स अकाउंट को सुरक्षित निवेश का जरिया समझा जाता है. दोनों में लोगों को तय रिटर्न कमाने का मौका मिलता है.

सामान्य तौर पर, सेविंग्स अकाउंट में ब्याज को रोजाना कैलकुलेट किया जाता है. और इसका भुगतान तिमाही आधार पर होता है. इसके अलावा सेविंग्स अकाउंट पर जमा किए गए पैसे पर ब्याज कमाने का मौका मिलता है और जब जरूरत हो, तब फ्री विद्ड्रॉल भी किया जा सकता है. ज्यादातर बैंकों में सेविंग्स अकाउंट पर 2.70 फीसदी से 7.00 सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है. वहीं, कुछ बैंक 7.50 फीसदी ब्याज भी दे रहे हैं. आइए इन्हें जान लेते हैं.

See also  Royal Enfield लाया दमदार बाइक, जानिए Guerrilla 450 की कीमत

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक में ग्राहकों को 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज दर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमा के लिए है. इन ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव 1 नवंबर को किया गया था. ये ब्याज दरें घरेलू के साथ नॉन-रेजिडेंट अकाउंट्स के लिए भी लागू हैं.

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट में जमा राशि पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. ये ब्याज दर 25 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये से कम राशि वाले सेविंग्स अकाउंट के लिए लागू है. ब्याज दरों में आखिरी बार बदलाव 10 अक्टूबर, 2022 को किया गया था. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज रोजाना आधार पर कैलकुलेट किया जाता है और इसे ग्राहकों को हर महीने के आखिर में भुगतान किया जाता है.

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 4.25 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक की रेंज में सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज मिल रहा है. ब्याज अकाउंट में मौजूद बैलेंस पर निर्भर करता है. इस बैंक में ब्याज को रोजाना आधार पर कैलकुलेट किया जाता है और तिमाही आधार पर क्रेडिट किया जाता है. 25 लाख रुपये से 10 करोड़ रुपये वाले सेविंग्स अकाउंट इंक्रिमेंटल बैलेंस पर बैंक 7.25 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है. 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बैलेंस वाले अकाउंट पर 7.50 फीसदी की ब्याज दर मौजूद है.

See also  टेलीग्राम बन गया गंदे वीडियोज का अड्डा, ऐप पर आतंकियों को भी मिल रही पनाह

Tags: Gives more interest on savings account, know about these banks

Post navigation

विदेशों में घुमने का सपना है तो इन देशों में आप कम खर्च में आनंद ले सकते हैं, जाने कौन से हैं ये देश 1 रुपए की कीमत 285.30
Janjgir : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, पैर फिसला युवक की मौत

लेटेस्ट खबर

छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रफ्तार का कहर, हाईवे पर काम कर रही महिला को ट्रेलर ने रौंदा, मौके पर ही मौत, लोगों में भारी आक्रोश

July 18, 2026
Basant Khare
देश

अभिजीत दीपके बैठे भूख हड़ताल पर, मंच पर महिला ने स्याही फेंकी, मचा हंगामा, आन्दोलन को वांगचुक की पत्नी करेंगी लीड

July 18, 2026
Basant Khare
देश

अब बॉडीकैम पहनेंगे टीटीई, बर्थ विवाद और वसूली के आरोपों पर लगेगी लगाम

July 18, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

भोपाल वेस्टर्न बाईपास पर भड़के रामेश्वर शर्मा, एमपीआरडीसी अधिकारियों को दी काम रोकने की चेतावनी

July 18, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

July 2026
SMTWTFS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Jun    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता