जेसीबी से कार्य हुआ तो सरपंचों की खैर नही : इंटक प्रदेशाध्यक्ष अंजली बघेल

देखा जा रहा है की ग्राम पंचायतों में अधिकांश कार्य सरपंच द्वारा जेसीबी मशीन से करकार किसान मजदूरों के साथ अन्याय कर रहे है, साथ ही फर्जी मस्टररोल प्रस्तुत कर शासन का पैसा निकाल ले रहे हैं | अब ये सब नहीं चलेगा| उक्त बातें इंटक की प्रदेशाध्यक्ष अंजली बघेल ने पामगढ़ प्रवास के दौरान कही |

पामगढ़ के सद्भावना भवन में आयोजित इंटक जांजगीर जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी दुर्गेश साहू के शपथ ग्रहण समारोह में इंटक की प्रदेशाध्यक्ष अंजली बघेल पहुंची थी | उन्होंने जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू को नियुक्ति पत्र देते हुए शपथ दिलाई | उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मजदूरों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है| जिसका लाभ लेकर कोई भी प्रदेश का मजदूर भूखा नहीं रहेगा | ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोई मजदूर किसान परेशान न हो इसके लिए पूरा इंतजाम कर के रखा है | लेकिन देखा जा रहा है की ग्राम पंचायतों में सरपंच मजदूरों से काम लेने के बजाय जेसीबी मशीनों से कार्य को करा रहे हैं और किसान मजदूरों का फर्जी मस्टररोल पेशकर शासन का पैसा हजम कर ले रहे हैं | जिससे सरकार की योजनाएं किसान मजदूरों तक पहुँच नही पा रही है |

See also  मस्तूरी विधायक का फुका पुतला, सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश को निर्देशित करते हुए कहा की अगर कोई सरपंच इस प्रकार की हरकत करे उस पर तत्काल कार्यवाही करे | जिससे किसान मजदूरों को न्याय मिल सके | साथ ही ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यो की बारीकी से जाँच करें | ताकि किसी भी ग्रामीण के अन्याय ना हो और सरकार की योजनाओं का लाभ हर एक मजदूरों को मिल सके | जिस पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं मिडिया प्रभारी दुर्गेश साहू ने प्रदेशाध्यक्ष को अपना काम पूरी इमानदारी के साथ करने का वचन दिया |