CG : दो साल की मासूम बच्ची से रेप, घर में अकेला देख बिगड़ी नियत, आरोपी युवक को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक घिनौनी वारदात की खबर सामने आई है। दो साल की मासूम बच्ची से रेप करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरसअल, आरोपी युवक पीड़िता की मां की दुकान में काम करता था। वह दुकान मालिक की बेटी को घर से दुकान लाने गया था। घर में अकेला पाकर युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मासूम की माँ ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला दुकान चलाती है। दुकान में 22 वर्षीय शिवमंगल सूर्यवंशी काम करता था। महिला ने शिवमंगल से कहा कि उसकी बेटी घर में है। उसे घर भेजा और बच्ची को लेकर दुकान आने के लिए कहा। महिला के कहने पर युवक घर पहुंचा। जहां दो साल की बच्ची को अकेली देखकर आरोपी शिवमंगल की नीयत बिगड़ गई। मौका पाकर वह मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। दुष्कर्म करने के बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया।

See also  CG : बच्ची के साथ लगातार करते रहे गैंगरेप, पेट दर्द होने पर गर्भवती होने पता चला, 2 आरोपी गिरफ्तर 

बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए उसके भाई ने देख लिया। वह तत्काल दुकान पहुंचा और अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी। जब तक महिला घर पहुंची तो आरोपी युवक भाग गया था। वहीं, बच्ची घर में रो रही थी। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी शिवमंगल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता की माँ ने बताया कि, आरोपी शिवमंगल उसकी दुकान में पहले काम करता था। लेकिन, वह पिछले तीन माह से काम पर नहीं आ रहा था। बीते शनिवार से ही वह काम पर आना शुरू किया था। महिला दुकान में अकेली थी। इसलिए, वह अपनी बच्ची को घर में अकेली छोड़ने के बजाए दुकान लाने के लिए आरोपी को घर भेजा था। लेकिन, महिला को क्या पता था कि आरोपी की नीयत बच्ची को अकेली देखकर बिगड़ जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़-सुकमा में जादू-टोने के शक में आधे गांव की हो चुकी हत्या, मारने से पहले ग्रामीणों ने की थी बैठक

इस मामले में थाना प्रभारी रतनपुर प्रसांत सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक इनकी दुकान में पिछले 12 साल से काम कर रहा था हाल फिलहाल के 3 महीने में इसने काम छोड़ दिया था और वापस फिर से काम में लौट आया था घटना दिनांक 14 जनवरी 2023 की है जब उक्त मासूम बच्ची को लेने के लिए उसकी मां ने नौकर को भेजा था नौकर किस पूरी हरकत को उसके 5 वर्षीय छोटे भाई ने देख लिया था जिसने बाद में अपनी मां को इस पूरे घटना के बारे में जानकारी दे दी पीड़ित मासूम बच्ची की मां ने इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी युवक को बिना समय गवाएं गिरफ्तार कर लिया आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है इस तरह के मामले की गंभीरता को समझते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरी कार्रवाई की गई थाना प्रभारी ने यह भी बताया की ऐसी घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशीलता बनाए रखने की जरूरत होती है यही कारण है कि वह पीड़ित से जुड़ी किसी तरह की शिनाख्त या जानकारी किसी भी अन्य के साथ सांझा नहीं करते मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस पर ठोस कानूनी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  Steel Authority of India Limited में मैनपॉवर कॉस्ट पर असर, छंटनी की चर्चा तेज; कुल कर्मचारी 117818