जांजगीर जिला के मजदूरों को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बंधक बनाए जाने की शिकायत परिजनों ने कलेक्टर और एसपी से की है | उन्होंने बताया की नवागढ़ के सेमरा गाँव के 16 लोगों को बंधक बनाया गया है| जिसमें महिला-पुरुष समेत बच्चे भी शामिल हैं|
परिजनों ने लिखित आवेदन देते हुए बताया की बलौदा बाज़ार जिला के लवन कोइदा निवासी राजेश घसिया ने इन मजदूरों को यूपी के मिर्जापुर बाबूसराय लेके गया| 15 दिसम्बर को वह उन्हें छोड़कर वापस आ गया| जिसके बाद से ईट भट्टा मालिक इन लोगों को परेशान कर रहा है| इनके साथ मारपीट की जा रही है| जिन्हें बंदूक दम पर काम कराया जा रहा है. दिन भर काम करने के बाद बड़े कमरा में सब को बंद कर देते हैं. साथ ही खाना भी कम देते हैं.
मालिक मजदूर दलाल को बुलाने और पैसे की मांग कर रहे हैं| जिस पर उन लोगों ने फोनपे के माध्यम से 3 क़िस्त में 82 हजार रुपए दे चुके हैं | भट्ठा मालिक एक मजदूर को पैसा लेने भेजा है. जिसके बदले में मजदूर मुकेश सहिस की पत्नी और 15 माह के बच्चे को भट्ठा मालिक ने बंधक बनाकर रखा है. परिजनों ने एसपी और कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार, 6 महिला 5 पुरुष और 5 बच्चों को बंधक बनाया गया है.
