बियर पीने और होटल में ऐश करने का शौक पूरा करने के लिए महिला करती है शादी, अब तक कर चुकी है 9 शादियाँ

पति की बे-वफाई के बाद उसने शादी को धंधा बना लिया। आठ वर्ष में नौ शादियां कर 36 लाख से अधिक की रकम लूट ली। इन पैसों से बार में बियर पीने और होटल में ऐश करने का शौक पूरा करती। दांतारामगढ़ इलाके में एक दिन की दुल्हन बनकर चार लाख रुपए की चपत लगाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो यह कहानी सामने आई।

नौ शादियां कर 36 लाख रुपए की चपत लगाने वाली इस महिला के खिलाफ पहले किसी ने पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं करवाया। ऐसे में शादी के बाद लूट को इसने धंधा ही बना लिया। थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार महिला दीपिका जयासवाल पुत्री नरेंद्र जयासवाल कलाल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के खकनार इलाके के ताजनागपुर गांव की रहने वाली है।

इलाके के निवासी रामगोपाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसे दांता के ओमप्रकाश ने बताया था कि उसकी महाराष्ट्र से लड़कियां लाकर शादी करवाने वाले भोपाल के संतोष कुमार से पहचान है। संतोष से मिलकर आपकी शादी करवाई जा सकती है। बाद में ओमप्रकाश ने संतोष से उसकी बात भी करवा दी। बातचीत में डेढ़ लाख रुपए में शादी करवाना तय हुआ।

See also  भीख मांगने ने मना किया तो 9 साल की बेटी की पीट- पीटकर हत्या, सौतेली माँ ने दिया घटना को अंजाम 

संतोष कुमार 5 अगस्त 2022 को महिला दिपिका जयसवाल को लेकर दांता आया। इनके साथ छाया पुत्री दरियाव मीणा व सदाशिव सुखदे पुत्री अर्जुन भातु जलगांव महाराष्ट्र भी आए थे। इस पर रामगोपाल ने ओमप्रकाश व संतोष कुमार को डेढ़ लाख रुपए का भुगतान कर दिया। इसके दूसरे दिन नोटेरी से विवाह का इकरारनामा तैयार करवा लिया गया।

रामगोपाल ने दीपिका जयसवाल को पत्नी मानकर सोने का मंगलसूत्र, नाक की बाली व अन्य जेवरात दे दिए, लेकिन दीपिका इसके दूसरे ही दिन घर से एक लाख रुपए और जेवर लेकर गायब हो गई। इसके बाद उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। शादी करवाने वाला संतोष कुमार भी झांसा देते रहा। बाद में इसका थाने में मामला दर्ज करवाया।

लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी के लिए दांता से पुलिस टीम मध्यप्रदेश पहुंची। महिला घर पर नहीं मिली। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि दीपिका बार में शराब पीने की शौकीन है। वह रात के समय होटलों में ही रहती है। ऐसे में पुलिस टीम ने बीयर बार पर नजर रखना शुरू किया। पुलिस को वह बार में शराब पीते हुए मिल गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

See also  हाईजैक और बम की धमकी से दहशत: इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दीपिक को थाने लेकर पूछताछ की गई तो पुलिस भी दंग रह गई। दीपका ने पति को छोडऩे के बाद अब तक नौ बार शादी की है। उसने ताजनपुर, बुरहानपुर, शिवना, खंडवा, खांगुर, दांता और छेगांव में शादी करने की बात स्वीकार की है। प्रत्येक शादी के बाद वह औसत चार लाख रुपए के जेवरात व नकदी लेकर भाग गई। इनमें से किसी भी मामले में पुलिस उसके पास नहीं पहुंची। ऐसे में माना जा रहा है कि ठगी का शिकार होने के बाद पीडि़त पुलिस के पास गए ही नहीं।