Skip to content
  • Thursday, April 16, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • 9 महीने के भीतर खाते में आएगा सहारा निवेशकों का पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश
देश व्यापार

9 महीने के भीतर खाते में आएगा सहारा निवेशकों का पैसा, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया आदेश

April 1, 2023

सरकार ने उच्चतम न्यायालय का आदेश आने के बाद बुधवार को कहा कि सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को उनका पैसा नौ माह में लौटाया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि 5,000 करोड़ रुपये की राशि को सहारा-सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित किया जाए। न्यायालय ने केंद्र सरकार की वह याचिका स्वीकार कर ली जिसमें जमाकर्ताओं को भुगतान के लिए सहारा समूह द्वारा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा कराए गए 24,000 करोड़ रुपये में से 5,000 करोड़ रुपये केंद्रीय पंजीयक को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया था।

केंद्र ने एक जनहित याचिका में न्यायालय से यह आवेदन दिया था। जनहित याचिका पिनाकी पाणि मोहंती नाम के व्यक्ति ने दायर की थी और इसमें विभिन्न चिट फंड कंपनियों तथा सहारा क्रेडिट कंपनियों में निवेश करने वाले जमाकर्ताओं को इस राशि से भुगतान करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

See also  40 लाख के घोटाले में फंसे इमरान मसूद, CBI कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट

न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा ठगे गए जमाकर्ताओं के बीच इस राशि का वितरण किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी शीर्ष अदालत के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी करेंगे।

सहकारिता मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के 10 करोड़ निवेशकों को सहारा-सेबी रिफंड खाते से वापस करने का निर्देश दिया है। उसने कहा कि गौरव अग्रवाल की मदद से न्यायमूर्ति रेड्डी नौ महीने में इस भुगतान प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

Tags: current status of sahara india pariwar, sahara india branch list, sahara india customer care number, sahara india ka paisa, sahara india ka paisa claim 2022, sahara india ka paisa claim kaise kare, sahara india ka paisa kab aaega, sahara india ka paisa kab milega, sahara india ka paisa kab milega 2023, sahara india ka paisa kab milega aaj tak, sahara india ka paisa kab milega aaj tak news, sahara india ka paisa kab tak milega, sahara india ka paisa kaise check kare, sahara india ka paisa kaise milega, sahara india ka paisa kaise nikale online, sahara india ka paisa mil raha hai ki nahin, sahara india ka paisa milega ki nahin, sahara india ka paisa milega ki nahin milega, sahara india ka paper, sahara india ka payment, sahara india ka payment kab hoga, sahara india ka payment kab tak hoga, sahara india latest news today, sahara india login, sahara india money refund, sahara india pariwar, sahara india refund apply online, Sahara Investor, Sahara investors money will come into account within 9 months Supreme Court issued order

Post navigation

छत्तीसगढ़ में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CG : 6 माह के मासूम बच्चे को चोरी कर फेंका नदी में, गोताखोरों की मदद से निकाला शव

लेटेस्ट खबर

मध्य प्रदेश

गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन

April 16, 2026
Admin
देश

टाटा संस के चेयरमैन ने सीएम योगी के साथ किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन

April 16, 2026
Admin
देश

योगी सरकार की पहल, स्कूलों से शुरू होगा ‘जल संरक्षण अभियान’

April 16, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

राज्य स्थापना दिवस समारोह, विविधता में एकता की शक्ति का उत्सव : राज्यपाल पटेल

April 16, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

April 2026
SMTWTFS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930 
« Mar    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता