जांजगीर जिला में एक युवक की नियत विधवा पर ख़राब हो हो गई, महिला को अकेली पाकर युवक ने घर घुसकर छेड़छाड़ करने की कोशिश की| शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है| मामला पंतोरा चौकी का है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोनू गोस्वामी ने महिला के पति के निधन के बाद से इस पर गलत नजर रखता है। दिनांक 04-05-2023 को पीड़िता अपने घर मे थी तो आरोपी आकर पीड़िता को बेईज्जती करने की नियत से हाथ बांह पकड़कर छेड़खानी किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 158/2023 धारा 354,506बी भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी मोनू उर्फ भूनेश गोस्वामी उम्र 29 वर्ष निवासी भाठापारा खैजा को दिनांक 13-05-2023 को बलौदा में थाना चौक के पास घेराबन्दी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया|