बिलासपुर : पंचर दुकान में हवा भरते समय जोरदार धमाका के साथ फटा जेसीबी का चक्का, 15 फीट तक हवा में उछले लोग, 1 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन के पंचर टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका होने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन कॉलोनी परिसर में जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत का काम चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टायर फटने के साथ ही वहां मौजूद हेल्पर उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया जिसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाके इतनी तेज थी कि युवक का जबड़ा भी गंभीर रूप से क्षति हो गया।

See also  छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने आकर्षक मार्च पास्ट पर किया सम्मान, CISF को मिला प्रथम पुरस्कार

 

मृतक उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है फिलहाल पुरे घटना का CCTV सामने आया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि टायर में अचानक जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ हेल्पर हवा में उछलता दिखाई देता है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NPG News (@npgnews)