दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया एलिवेटेड फ्लायओवर, अब आधे घंटे का सफर कुछ ही मिनटों में!

गुरुग्राम 
अगर आप रोज दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही महिपालपुर में शिवमूर्ति से लेकर सिरहौल बॉर्डर तक एक 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनने वाला है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद आपका सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि 30 मिनट का सफ़र अब सिर्फ़ 5 मिनट में पूरा होगा।

बता दें कि दिल्ली-गुरुग्राम के बीच यातायात की भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आवास पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी । जिसमें कई मंत्री शामिल हुए। बैठक में दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर यातायात की भीड़भाड़ को कम करने पर ज़ोर दिया गया।

 

See also  IndiGo पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: यात्रियों से बदसलूकी पर अब नहीं चलेगी मनमानी